Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। हल्द्वानी में आज तड़के एक कार शो-रूम के गैराज में भीषण आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान होने की खबरें सामने आ रही हैं। सुबह करीब चार बजे रामपुर रोड स्थित हुंडई कार के शोरूम के पीछे प्रमोद पाल के खुशी मोटर गैराज में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों को फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जिस वत्तफ आग लगी। उस वत्तफ गैराज में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। अग्निकाण्ड में करीब 15 लाख रूपये की क्षति होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *