Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। कटोराताल पुलिस चैकी के  सामने लगे एसबीआई के एटीएम को आधी रात अज्ञात चोरों ने तोड़ने का  प्रयास किया।  घटना के वक्त वहां तैनात सुरक्षाकर्मी  डड्ढूटी से गायब था। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने इसे शरारती तत्व की कारस्तानी बताया। जानकारी के मुताबिक कटोराताल पुलिस चैकी के सामने लक्ष्मीपुर माइनर के समीप एसबीआई का एटीएम है। एटीएम की देखभाल के लिए दिल्ली की रक्षक सिक्योरिटी सर्विस के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।  सुरक्षाकर्मी पुनीत पुत्र स्वर्गीय संजीव कुमार ने बताया कि गत दिवस वह डड्ढूटी करने के बाद घर चला गया। इसके बाद गौतम नगर निवासी कुशेन्द्र नामक सुरक्षाकर्मी ने  चार्ज संभाला। पता चला है कि रजिस्टर में एंट्री करने के बाद नाइट गार्ड  डड्ढूटी छोड़कर कहीं चला गया। तभी अज्ञात चोरों ने एटीएम पर धावा बोला और मशीन में तोड़फोड़ करते हुए चोरी का प्रयास किया। जबकि घटनास्थल से पुलिस चैकी की दूरी चंद कदमों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *