Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्लाक प्रमुख के लिए ममता ने कराया नामांकन

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ब्लाक प्रमुख पद के लिए ममता रानी ने अपने समर्थकों सहित नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके अलावा ज्येेष्ठ ब्लाक प्रमुख और कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख के दावेदारों ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ब्लाक परिसर में भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा की पत्नी ममता रानी ने ब्लाक प्रमुख के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिनके प्रस्तावक के रूप में अमृतपाल रंधावा और दीपक आयलानी मौजूद थे। वहीं ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख के लिए खमिया नं- 4 के नीरज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक पंकज सिंह कोरंगा और अनुमोदक लता पटवाल थीं। कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख के लिए कुरैया की मंजीत कौर पत्नी महेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक परमजीत सिंह और अनुमोदक सरोज थे। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, मनीष बत्रा, रोहित कालड़ा, हरीश डाबर, गुंजन जल्होत्रा, सचिन शुक्ला, राकेश जल्होत्रा सहित एआरओ विनीत कुमार और उनके सहयोगी दिनेश चंद,राकेश कुमार, खालिद अनवर, आनंद बिष्टद्व एके मेलकानी, पूरन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *