Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवक पकड़े

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत सायं ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने सैकड़ों नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसआई दिनेश सिंह साथी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। रिद्धि सिद्धि फैक्ट्री के समीप कार संख्या यूए-08सीध्2934 संदिग्ध रूप से दिखायी दी। पुलिस ने कार सवार युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता बी ब्लाक ट्रांजिट कैंप दुर्गा मैदान के समीप का निवासी राहुल चोपड़ा पुत्र विनय बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 158 नशीले इंजेक्शन, सिरिंज व अन्य सामान बरामद किया। राहुल का कहना था कि वह लोगों को नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति करता है। वहीं एसआई अशोक कुमार ने धोबीघाट रविन्द्रनगर के पास जी ब्लाक ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल शर्मा पुत्र परमल देव शर्मा को संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 120 नशीले इंजेक्शन व सिरिंजें बरामद कीं। पुलिस ने राहुल व विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *