Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित दुग्ध् वाहन पेड़ से भिड़ा, चालक गंभीर

रूद्रपुर,उद संवाददाता। आज प्रातः गदरपुर मार्ग पर बाजपुर की ओर जा रहा दुग्ध् वाहन मार्ग में अचानक लिंक मार्ग से ट्रक के आ जाने से असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बछेला मेरठ निवासी 23वर्षीय आशीष पाल पुत्रा मदनलाल दुग्ध् वाहन संख्या एमपी06जीए /2331 में दूध् के पैकेट लेकर तड़के रूद्रपुर आया था जहां उसने दुग्ध् के पैकेट उतारे जिसके पश्चात वह दुग्ध् के पैकेट लेकर बाजपुर की ओर रवाना हुआ। आशीष का कहना है कि जब वह गदरपुर के समीप पहुंचा तो इसी दौरान लिंक मार्ग से ट्रक अचानक तेजी से मुख्य मार्ग पर आ गया जिससे वह ट्रक को बचाने में वाहन पर से नियंत्राण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में उसका हाथ प्रफैक्चर हो गया और शरीर के अन्य अंगों पर चोटें आयीं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *