Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सूर्यदेव की उपासना के साथ छठ पूजा का आगाज

रूद्रपुर,उद संवाददाता। पूर्वांचल समाज के प्रमुख पर्व छठ पूजा का आज प्रातः नहाय खाय के साथ सूर्यदेव की उपासना संग शुभारम्भ हुआ। चार दिवसीय आयोजित होने वाले महापर्व छठ के तहत महिलाएं आज दिन भर उपवास कर सायंकाल लौकी एवं चावल का प्रसाद ग्रहण करेंगी। आज प्रातः से ही मोहल्ला रविन्द्रनगर स्थित कल्याणी नदी के किनारे स्थित छठ पूजा स्थल पर पूर्वांचल समाज की महिलाओं व पुरूषों का आना शुरू हो गया था जिन्होंने पूजा स्थल पर बेदी बनायीं साथ ही सापफ सपफाई भी की। कल 1 नवम्बर को खरना व 2नवम्बर को अस्तांचल गामी तथा 3 नवम्बर को उगते सूरज को अध्र्य देने के साथ ही महिलाओं का व्रत पूरा होगा। इन चार दिनों में समाज के लोगों द्वारा छठ मैया की पूजा अर्चना की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *