Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महाराजपुर में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

लालपुर(उद संवाददाता)। काली पूजा कमेटी महाराजपुर के तत्वावधान में कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान ज्योति रानी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मेघा ठुकराल ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। गत दिवस विधायक राजेश शुक्ला औरजिला पंचायत प्रतिनिधि बंटी खुराना ने पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देती है औरधार्मिक अनुष्ठानों का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने सभीक्षेत्रवासियों को दीपावली,भैया दूज, काली पूजा की शुभकामनायें दी। इस आयोजन में दिनेशपुर से आये कलाकारों ने राधा कृष्ण,शंकर पावर्ती , भोले बाबा की बारात, काली मां का रौद्र रूप जैसी कई झांकियां और धामिर्क कार्यक्रम प्रस्तुत किये । इसके अलावा बच्चों ने भी अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष गणेश व्यापारी महामंत्री नितेश मंडल, कोषाध्यक्ष हरीश प्रकाश, हप्पू लाल सागर अरविंद कुमार, कृष्णा, गौतम, तपन,सपन, नरेंद्र ठुकराल, कमल चिलाना, राजकुमार, रवि, विनोद, परविंदर सिंह, सतीश, शक्ति चराया सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *