Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। श्री सनातन धर्मसभा की ओर से लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर में श्री गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्तिक स्नान के उपलक्ष्य में महिला सत्संग सभा के नेतृत्व में प्रतिदिन की भांति नगर परिक्रमा प्रभात फेरी के पश्चात संकीर्त में महिलाओं एवं भक्तों ने हरिनाम का गुणगान किया। इसके बाद मंदिर में पंडित पुष्पेद्र शास्त्री द्वारा श्री गोवर्धन भगवान की पूजा का बखान करते हुए संबंधित कथा को श्रवण कराया। कथा में बताया गया कि अहकार से ग्रस्त इंद्र का दर्प दलन करते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी ऊंगली पर धारण कर वज्र मंडल के जनमानस की रक्षा की। तथा गोवर्धन पर्वत को स्वयं भगवान का स्वरूप मानते हुए इनकी महत्ता को प्रकट किया। पांच मंदिर में श्री गोवर्धन भगवान का प्रतिकात्मक स्वरूप बनाया गया। जहां भक्तों ने परिकर्मा करते हुए  पूजा अर्चना की और छप्पनव्यंजनों का भोग अर्पण किया। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शशि अरोरा,कृष्णा ठक्कर, राज वर्मा, राज तागरा, आकांक्षा अनेजा, कंचन ग्रोवर, सीमा राजदेव, सुदेश धींगरा, किरण जग्गा, ललिता कक्कड़, रजनी बत्र, राज गुगलानी, शिखा जग्गा, सीमा दुनेजा, नंदलाल भुड्डी, महेश बब्बर, ओम प्रकाश अरोरा, तिलक घई, विजय जग्गा, नरेश अरोरा, राकेश राजदेव, यशपाल घई, राजकुमार जग्गा, केवल बत्र, सुरेश राजदेव, करम चंद राजदेव, बंटी ग्रोवर, राकेश सुखीजा, सतीश सुखीजा, वीसू अरोरा, वेद कक्कड़, राजीव भसीन, विवेक राजदेव, अश्वनी बजाज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *