Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक लाख की स्मैक समेत महिला सहित दो पकड़े

केलाखेड़ा (उद संवाददाता)। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से एक लाख रूपये की स्मैक समेत एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्रतार कर लिया। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत लेवड़ा पुल गुमसानी की ओर जाने वाले तिराहे के पास से लखनपुर बाजपुर निवासी माया देवी पत्नी बृजलाल को हिरासत में लिया तो उसके कब्जे से 5-18 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं भजुवानगला तिराहा बेरियादौलत से मनसूर नगर केलाखेड़ा निवासी शेरखान पुत्र पहलवान को धर दबोचा उसके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत लगभग एक लाख रूपये है। तस्करी में पकड़ी गयी महिला का पति भी स्मैक का तस्कर है। तस्करी के मामले में वह फिलहाल जेल में हैं। पुलिस टीम में एसआई संजीत कुमार, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, प्रियंका टम्टा का- त्रिलोक सिंह, जगदीश चंद्र, तोरण सिंह सुरज कुमार चांदनी मेहरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *