Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुनावी रंजिश में युवक को मार डाला

टिहरी (उद सहयोगी)। नरेंद्र नगर ब्लॉक के एक गांव में चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार मामला चुनावी रंजिश का नजर आ रहा है। बांस काटल गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने हरपाल और राकेश कैंतुरा पर हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा गया। बुरी तरह घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरपाल की हालत को देऽते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और उसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट में लाठी-डंडे और हथियार चलने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *