भदईपुरा क्षेत्र से अगवा हुए दो बच्चों को पुलिस ने किया बरामद,अपहर्ता दबोचा
बच्चों को बरामद कर अपहर्ता दबोचा
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। भदईपुरा क्षेत्र से अगवा हुए दो बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया और बच्चों ंके अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्रतार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भदईपुरा निवासी सुनील कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका 6 वर्षीय पुत्र शिवा और पड़ोसी हरिशंकर का 6 वर्षीय पुत्र योगराज घर के बाहर खेल रहे थे जिसे भदईपुरा का ओमवीर पुत्र संजीव कुमार अगवा कर ले गया था। जिसको लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पता चला कि दोनों बच्चे बहेड़ी के मेले में पाये गये। जहां बच्चों ने बताया कि अपहरणकर्ता उन्हें भदईपुरा से बहेड़ी मेला ले गया जहां एक ठेली पर उन्हें खड़ा कर आरोपी ओमवीर कहीं चला गया जिस पर मौका पाकर बच्चों ने ठेली वाले के मोबाइल से घर वालाों को सूचित कर दिया जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों बच्चों को बरामद कर आरोपी ओमवीर को गिरफ्रतार कर लिया। टीम में एसएचओ कैलाश भट्ट, एसआई भुवन जोशी, सतीश कापड़ी, कां- रमेश, राजेंद्र जोशी आदि थे।
