Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तांत्रिक के साथ मिलकर विवाहिता से गैंगरेप का प्रयास

काशीपुर(उद संवाददाता)। दहेज में दो लाख रुपये तथा कार न मिलने पर लोभी ससुरालियों ने एक तांत्रिक के साथ मिलकर विवाहिता से गैंग रेप का प्रयास किया। मंसूबे में कामयाब ना होने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 5 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत कर लिया। वारसी नगर गली निकट कमरुद्दीन परचून वाले मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने बताया कि वर्ष 2015 कि 26अगस्त को उसका निकाह मोहल्ला अल्ली खां काली बस्ती निवासी एक युवक के साथ हुआ। इस दौरान कन्या पक्ष द्वारा सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया गया। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के नाम पर 2 लाख रुपयों की नकदी तथा अल्टो कार के लिए उसे बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि वर्ष 2019 की 15 जुलाई को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुरादाबाद महिला हेल्पलाइन में की। अगले महीने यानी 4 अगस्त को पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। विवाहिता का आरोप है कि घर आने के बाद ससुराल वालों ने उसके साथ और बुरा बर्ताव शुरू किया। ससुरालियों ने हमसाज होकर एक तांत्रिक को बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि देवर जेठ तथा तांत्रिक के साथ उसे एक कमरे में भेज दिया गया जहां सभी ने उसके कपड़े फाड़े तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर जब मोहल्ले वालों की भीड़ जुटी तो तांत्रिक वहां से भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि इस बार भी जब आरोपियों की मुराद पूरी नहीं हुई तो उसे लोभी ससुरालियों ने एक बार फिर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के िखलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *