Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

12.5 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पुलिस का छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने चिराग अली शाह बाबा मजार के पास छापेमारी की। मजार के पास जाने वाली रोड से 10 कदम आगे गौलापुल से अभियुक्त सरताज उर्फ शमशाद पुत्र सरफराज निवासी नई बस्ती इंद्रानगर ठोकर के कब्जे से 4-5 ग्राम स्मैक, दूसरे अभियुक्त सोनू पुत्र सरफराज से भी 4-5 ग्राम स्मैक, तीसरे अभियुक्त रिहान पुत्र वाजिद हुसैन निवासी सफदर का बगीचा के कब्जे से पुलिस ने 3-5 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक किच्छा रेलवे स्अेशन से किसी समीर नामक व्यक्ति से लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में टैंपो चालकों व पीने वाले व्यक्तियों को पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचते हैं। अभियुक्त शमशाद 2-3 बार व सोनू 2 बार पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके हैं। अभियान में कुल 12-5 ग्राम अवैध स्मैक पुलिस को बरामद हुई। पुलिस टीम में एसआई मंगल सिंह, एसओ संजीत कुमार, मुन्ना सिंह, अनिल शर्मा, प्रवीण कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *