Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक सवार उचक्कों ने महिला से झपटी चेन

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत सायं शान्ति विहार कालोनी में पैदल घर आ रही महिला के गले सेे बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये। मामले की रपट कोतवाली में दर्ज करा दी गयी है। शान्ति विहार कालोनी निवासी 46वीं वाहिनी पीएसी की सेवानिवृत महिला आरती देवी पत्नी विशम्भर दत्त ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि गत सायं वह बाजार से सामान लेकर पैदल घर वापस लौट रही थीं। मार्ग में बाइक सवार दो युवक अचानक उसके पास आकर रूके और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। आरती का कहना है कि उसने शोर मचाया। तब तक दोनों युवक मौके से फश्रार हो गये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज देखी औेर बाइक सवार संदिग्ध युवकों की पहचान शुरू कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि चेन लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *