February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज बस रोकने की मांग को लेकर एसडीएम को घेरा

सितारगंज। शहर में रोडवेज बस चालकों द्वारा बस न रोकने से नगरवासियों में आक्रोश है। उन्होंने रोडवेज बसों को शहर में रोकने की मांग को लेकर एस डीएम का घिराव किया और ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट हरीश दुबे के नेतृत्व में नगरवासियों ने तहसील पहुंच उपजिला अधिकारी निर्मला बिष्ट का घेराव किया। उन्होंने कहा कि महिला बुजुर्ग व बच्चों को शहर के चौराहों
पर बस के इंतजार में घंटों ऽड़े होना पड़ता है। यात्री बसों का इंतजार करते हैं और चालक रोडवेज बसें न रोककर सीधे बाईपास से होकर गुजर जाते हैं। ऐसे में यहां के लोगों में परिवहन विभाग के िऽलाफ गहरा आक्रोश है। एसडीएम ने आरएम से वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दीपक चौहान, सुधीर श्रीवास्तव, जावेद सिद्दीकी, रवि, विक्की गुप्ता, भुवन चंद्र जोशी, गौरव रस्तोगी, राजेंद्र कुमार, कैनन जॉर्डन, रणजीत राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *