Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कम्पेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अनियंत्रित होकर एक कम्पेन अचानक पलट गयी जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बिलासपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गडरिया बाग गोकुल नगर किच्छा निवासी 17वर्षीय उमेश पुत्र शिक्रो काली मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वहां से एक कम्पेन गुजर रही थी जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसकी चपेट में उमेश आ गया जिससे वहां हड़कम्प मच गया जिसकी तरह उमेश को कम्पेन के नीचे से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर ग्राम मानपुर ओझा रूद्रविलास चीनी मिल बिलासपुर निवासी विधान विश्वास पुत्र प्रफुल्ल विश्वास पेंटर ठेकेदारी का काम करता था। गत रात्रि वह बाईक पर सवार होकर रूद्रपुर से घर वापिस लौट रहा था। मार्ग में कालोनी मोड़ के समीप तीव्र गति से आते अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे विधान गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची। विधान को उपचार के लिये निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *