Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार में पकड़ी तीस पेटी शराब, तीन तस्कर दबोचे

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गौलापुल के पूर्वी छोर बनभूलपुरा से अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र जय भगवान निवासी ग्राम सैमली थाना अरस्मोली, जिला संभल यूपी, रणजीत सिंह पुत्र विजतेंद्र सिंह निवासी ग्राम दानशाही की मिलक थाना मझोला जिला मुरादाबाद, अंकुर चैधरी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी आवास विकास बुद्ध विहार थाना मझोला जिला मुरादाबाद को 352 बोतल अंग्रेजी शराब कंपनी इंपेक्ट ग्रीन व्हिस्की हरियाणा मार्का लगभग 30 पेटियों को मारुति कार स्वीफ्ट रंग सिल्वर संख्या डीएलसी 2 सी एजी 1827 के साथ जब्त कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह शराब वे हरियाणा से कम दामों में लेकर आए हैं तथा उत्तराखंड में महंगे दामों में बेचते हैं। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार, कृपाल सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार राठौड़, मंगल सिंह नेगी, मुन्ना सिंह, अजय कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *