Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 9ः40 बजे के लगभग मुरादाबाद से रामनगर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55321 की चपेट में आकर रामनगर रोड पर फाटक संख्या 43 स्पेशल के समीप एक 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना गेटमैन दौलत सिंह ने आरपीएफ को दी। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक अरविंद मणि त्रिपाठी, का- दौलत सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से कुछ कागजात मिले जिस पर ओमप्रकाश नाम अंकित है। मृतक हुलिया से मजदूर प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *