Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गांधी जयंती पर भाजपाईयों ने निकाली पद यात्रा

देहरादून/रूद्रपुर(उद संवाददाता)। महात्मा गाधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सासद, विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर पदयात्रा का नेतृत्व किया। वहीं, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता की शपथ ली गई। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आज से पूरे देश में भाजपा की 150 किमी की पदयात्राएं शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड में भी पदयात्राएं आयोजित की गई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार सुबह आठ बजे देहरादून में राजपुर रोड पर बहल चैक से पदयात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा गांधी पार्क पहुंची, जहां गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित लोगों को एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासांगिक हैं। शांति, प्रेम और भाईचारे का उन्होंने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी काम हाथ में लिया, उसे देश की जनता ने हाथोंहाथ लिया। सुधारात्मक राजनीति की उन्होंने शुरूआत की है। यह पदयात्रा महात्मा गांधी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने की मुहीम है। पदयात्रा में टिहरी सासद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा विधायक और विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। रूद्रपुर- गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आज शहर की विभिन्न बस्तियों में विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में छह किमी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री जिंदाबाद सहित कई देश भक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। गौरतलब है कि भाजपा हाईकमान ने सभी विधायकों को अपने अपने क्षेत्र में गांधी जयंती पर पांच किमी पैदल तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिये थे। जिसके अंतर्गत आज सुबह विधायक राजजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में वार्ड न ं- 6 जगतपुरा से तिरंगाा रैलली का आगाज हुआ। तिरंगा यात्रा जगतपुरा से मुखजर्जी नगर, आजानगद, गोविंद नगर, अरविंद नगर सहित कई बस्तियों में घूमी। इस दौरान यात्रा में विधायक राजकुमार ठुकराल सबसे आगे तिरंगा लेकर चल रहे थे। यात्रा में शामिल हुए लोगों ने महात्मा गांधी जिंदाबाद, लाल बहादुर शास्त्री जिंदाबाद के नारे भी लगाये। 6 किमी चली यात्रा के दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि सत्य और अंहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लिए जो अविस्मरणीय योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अंहिसा के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। यात्रा में पार्षद निमित शर्मा, पूर्व जिला मंत्री राधेश शर्मा, विक्की सैनी, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, अजय नारायण, बंटी कोली,निर्मल मण्डल, सुमत्रा मंडल, मधु, कंचन विश्वास, आलोक साना, भगवान शरण, मनिन्दर मण्डल, दीप्ती सरकार, सुशांत, अश्वनी मंडल, राजकुमारी, सुशील मण्डल, बुद्धो गाईन, सीता राम वर्मा, निमाई सरकार, भोला, अनिमा मण्डल, सोनू, अमन, होरी लाल, तृप्ती अधिकारी, सुनीता, सपन, दीपक ढाली, नन्द किशोर, राजू प्रजापति, नित्य सरकार, मोंटू साना, तेतरी रविदास, छोटी देवी, सतेन्द्र कुमार, बाबू राम, लाखन सिंह, सुदीप सरकार, सुभाष सरकार, संजय ढाली, रंजन, प्रशांत, दिलीप सिंह, प्रदीप सरकार, वीरवती, गौर ढाली, अनिल विश्वास, विष्णु,पवित्र ससरकार, अनमोल मण्डल, कन्हैया, पंकज मिश्रा, प्रमिला मिश्रा, खितिज विश्वास,भोला सरकार, प्रफुल्ल मण्डल, सोबन सिंह, राम किशोर, विष्णु, बसंती, पारूल विश्वास, लक्खी सरकार,विरेन ढाली, जुगेश सरकार, खगेन गाईन, प्रदीप सरकार, अनादि, शंकर विश्वास आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *