Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्लाक में भिड़े कांग्रेसी और भाजपा के नेता

रूद्रपुर,(उद ब्यूरो)। ब्लाक में हुए विवाद के बाद कांग्रेसी और भाजपा के नेता आपस में भिड़ गये।दोनों में तीखी नोंकझोंक हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार आज ब्लाक परिसर में नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी जहां भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विपिन जल्होत्रा ने आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख और कांग्रेसी नेता दलजीत सिंह नामांकन पत्रों में कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं जो अनुचित है। इसी बात को लेकर जल्होत्रा और सिंह आमने सामने हो गये और दोनों में तीखी नोंकझोंक शुरू हो गयी जिससे वहां दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गये। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गयी और दोनों पक्षों को शान्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *