Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे आज परिजनों के हवाले कर दिया। घटना से मृतक परिजनों में कोहराम मचा है।  जानकारी मिली है कि मूल रूप से ग्राम थराली जनपद चमोली तथा हाल गढ़वाल कॉलोनी निवासी उमेश कुमार 32 वर्ष पुत्र त्रिलोक चंद्र महुआ खेड़ा गंज स्थित हिमालयन फूड पार्क में मजदूरी करता है। गतरात्रि वह साथ में काम करने वाले हसनपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी राहुल 30 वर्ष पुत्र दिग्विजय सिंह के साथ स्कूटी  पर सवार होकर डड्ढूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बरखेड़ा पांडे के समीप लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से स्कूटी की भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी चालक उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि  उसका साथी राहुल गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय से मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तत्काल बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद घटनास्थल पर लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में  लेते हुए मामले की जांच शुरू दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है। वहीं दूसरी तरफ वार्ड नं. 5 केलाखेड़ा निवासी 45वर्षीय अलीम पुत्र अजीज गतरात्रि मजदूरी कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान स्वार रोड पर लकड़ी से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें अलीम की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पांच बेटियां हैं। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *