Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

हल्द्वानी/रुद्रपुर/किच्छा।(उद ब्यूरो)। स्थानीय बुध पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्टð द्वारा पार्क की स्वच्छता की गयी। इसके अलावा तिकोनिया चैराहे के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया गया। श्री भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पं. दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर ही देश्ेा को विकास की ओर ले जाने में मदद मिलेगी। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जातिपात व भेदभाव को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि हमे देश को प्रगतिशील मार्ग पर ले जाने के लिये कार्य करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला, मजहर नईम नवाब, विधायक नवीन दुम्का, राकेश नैनवाल, चंदन बिष्ट,प्रताप बिष्ट,मीडिया प्रभारी भुवन भट्टð,प्रताप बौरा, कमल नयन जोशी, भुवन जोशी,उमेश शर्मा,हरिमोहन अरोरा,मनोज अग्रवाल, वन्दना पंत, प्रतिभा जोशी,शान्ति भट्टð आदि मौजूद थे।रूद्रपुर-भाजपाईयों ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चैराहे पर सफाई अभियान चलाया। विधायक राजकुमार ठुकराल और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में तमाम भाजपाई एकत्र हुए और पं. उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उ नका जीवनदर्शन हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उनके विचार आम जनमानस के मानसिक पटल पर क्रान्तिकारी प्रभाव छोड़ते हैं। उनकी स्मृतियां राजनैतिक जीवन में देश का मार्ग चर्मोत्कर्ष की ओर प्रशस्त कर रहे हैं। इस दौरान मेयर रामपाल, उत्तम दत्ता, श्वेता मिश्रा, तरूण दत्ता, महेंद्री शर्मा, उपेंद्र चैधरी, राधेश शर्मा, बंटी कोली, ईश्वरी प्रसाद राठौर, हिमांशु चंदोला, नेत्रपाल मौर्या, योगेश वर्मा, शम्मी गुप्ता, नेहा पांडे, सुनील वाल्मीकि, दीपक ग्रोवर, अनिता बरेठा, गुड्डू मियां, डीके गंगवार, रमेन विश्वास, राजकुमार कोली, शिवकुमार राय आदि मौजूद थे।किच्छा-भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दर्जनों कार्यकर्ता नगर के दीनदयाल चैक पहुँचे जहाँ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर जयंती मनाई। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि श्री उपाध्याय ने अपना जीवन देश को समर्पित कर देश को आगे बढ़ाया। वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, ओम प्रकाश दुआ, जानकी तिवारी, दया डसीला, विवेक राय, श्रीकांत राठौर,भूपेंद्र राय सहित अन्य ने संबोधित करते हुए बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वह द्वि-राष्ट्रवाद के िखलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। अध्यक्ष लवी सहगल ने बताया कि भारत सरकार ने बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पॉलीथिन बैग की जगह कपड़े से बने थैले व बैग का उपयोग करने की अपील की तथा सड़क पर सफाई अभियान चलाया। इस दौराान विवेक सक्सेना, हरीश पंत, अशोक रघुवंशी, ओमप्रकाश दुआ, किशन गोयल, बलकेश चैधरी, प्रतिभा रघुवंशी, सुरेंद्र चैधरी, मनमोहन सक्सेना, भूपेंद्र राय, नितेश बाला, संगीता शर्मा, ओम तनेजा, दिवाकर प्रताप चंद, रोहित सक्सेना, हर्ष गंगवार, अमित कुमार, विशाल चैहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *