Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने फूंका एनएच और गल्फार कम्पनी का पुतला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी नेएनएच और गल्फार कम्पनी के अधिकारियों का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि एनएच और गल्फार कम्पनी के अधिकारी मिलीभगत कर मानचित्र के विपरीत सड़कों का निर्माण कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कम्पनी के अधिकारी केंद्र सरकार की गाइडलाइन को नहीं मान रहे और आईआरसी -84 के नियम विरूद्ध गरीबों व आम जनता की जमीन हड़पना चाहते हैं। एनएचएआई और गल्फार के अधिकारी पूंजीपतियों के साथ मिलकर राजस्व लूटना चाहते हैं। महामंत्री अनुभव चैधरी ने कहा कि अधिकारी पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना निदेशक भ्रष्टज्ञचार में लिप्त हैं। राज्य सरकार उनकी जांच करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करेगी। पुतला फूंकने वालों में राजीव कामरा, कलीम अहमद, सुखविंदर कौर, चेतन खुराना, विजय कुमार, रोहित, राजवीर यादव, मनीष सिंह, विजय शुक्ला, अश्वनी कुमार, राजू गिरी, दीपक अग्रवाल, राजंद्र मिश्रा, भगवान स्वरूप, प्रकाश गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *