February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्याकांड

हल्द्वानी। गत रात्रि मामूली विवाद के पश्चात रिटायर्ड फौजी ने मोबाईल शाप स्वामी की उसी दुकान में पहुंचकर गोली मारकर हत्या कर दी। आस पास खड़े लोगों ने हमलावर को मौके पर दबोच कर घटना की सूवना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर को गिरफ्रतार कर लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जानकारी के अनुसार गत दिवस कालाढुंगी रोड चौराहा के समीप स्थित माबाईल प्रतिष्ठान गौरी कम्युनिकेशन के स्वामी कुश बख्शी का बागेश्वर निवासी पूर्व फौजी मोहन सिंह रावत से मोबाईल ठीक कराने को लेकर विवाद हो गया था। मोहन ने मोबाईल तेजी से फेंका जो कुश के स्व- पिता के चित्र से जा टकराया और शीशा टूट गया। जिसको लेकर कुश ने जब आपत्ति जतायी तो मोहन यह कहकर दुकान से चला गया कि शाम को आकर इसका बदला लूंगा। बताया जाता है कि रात्रि करीब आठ बजे मोहन कुश बक्शी की दुकान पर पहुंचा जहां उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुश की कनपटी पर फायर कर दिया जिससे कुश लहूलुहान होकर काउंटर पर जा गिरा। फायर की आवाज सुनकर आस पास के लोग तुंरत दुकान के भीतर पहुंचे। जब मोहन अपनी बंदूक को दोबारा लोड करने लगा तो मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हमला वर मोहन को अपनी हिरासत में ले लिया। तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां आ पहुंचे। गंभीर रूप से घायल कुश को उपचार के लिये चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *