Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः मस्जिद कालोनी पंतनगर में अचानक खौलती चाय गिर जाने से आठ माह की मासूम बालिका गंभीर रूप से झुलस गयी जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां मासूम की हालत में सुधार बताया गया। जानकारी के अनुसार मस्जिद कालोनी निवासी राजीव की पत्नी घर में चाय बना रही थी जबकि उसकी गोद में आठ माह की पु-ाी संजना खेल रही थी। इसी दौरान संजना का हाथ खौलती चाय के पतीले पर जा पहुंचा जिससे चाय संजना के ऊपर आ गिरी। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में गंभीर हालत में संजना को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने संजना की हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *