Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेमशंकर हत्याकांड का तीसरा आरोपी दबोेचा

फोटो-हत्यारोपी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। रम्पुरा निवासी प्रेमशंकर हत्याकांड के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गुप्ती भी बरामद कर ली हैै। गौरतलब है कि 1 सितम्बर को रम्पुरा निवासी प्रेमशंकर अपने घर जा रहा था। तभी बाइक का हार्न बजाने को लेकर उसका विवाद हो गया जिस पर रम्पुरा निवासी हरदेव, सुखनंदन,सुखलाल पुत्रगण रामधुन ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में सुखनंदन और सुखलाल को पहले ेगिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर हत्या कांड के तीसरे आरोपी हरदेव को बगवाड़ा मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गुप्ती भी बरामद कर ली है।पुलिस टीम में कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई भुवन चंद जोशी, एसआई सतीश कापड़ी, कां. विजय कार्की,विमल कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *