Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बच्चा चोरी के संदेह में तीन महिलाओं को पीटा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज दोपहर ट्रांजिट कैंप के मुख्य मार्ग पर मोहल्ला ठाकुरनगर मोड़ के समीप बच्चा चोरी करने के संदेह में लोगों की भीड़ ने तीन महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिलाओं ने किसी तरह अपनी जान बचायी और घर रवाना हुईं। बताया जाता है कि आज दोपहर मछली बाजार निवासी तीन महिलाएं ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों की फीस जमा कराने आयीं। मुख्य मार्ग पर जब वह बच्चों से बातचीत कर रही थीं तो संदेह होने पर आसपास के कई लोग एकत्र हो गये और महिलाओं पर बच्चा चोरी कर ले जाने का आरोप लगाने लगे। जब महिलाओं ने बताया कि वह क्षेत्र की ही निवासी हैं और स्कूल में बच्चों की फीस जमा कराने आयी हैं लेकिन लोगों की भीड़ इससेसंतुष्ट नहीं हुई और कुछ लोग महिलाओं सेमारपीट पर उतारू हो गये जिससे महिलाओं को मामूली चोटें आ गयीं। जानकारी मिलने पर महिलाओं के परिजन भी मौके पर आ गये। काफी देर तक हंगामे के पश्चात महिलाएं भीड़ के चंगुल से मुक्त हो सकीं मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *