Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीडीओ ने जिला अस्पताल में देखी व्यवस्थायें

रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक पांडे ने आज अपर जिलाधिकारी जेसी कांडपाल के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ श्री पांडे व एडीएम श्री कांडपाल ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कुमाऊं़ आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में किये गये कार्यों की समीक्षा की। कुमाऊं कमिश्नर द्वारा चिकित्सालय परिसर में जगह जगह सरकारी योजनाओं की वाल पेंटिंग व फ्रलैक्सी लगाये जाने पर कड़ा ऐतराज जताया था और इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिये थे। साथ ही पर्ची काउंटर की व्यवस्थाओं को भी सुधारने को कहा। निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट कमिश्नर को भेजनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *