Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेमशंकर हत्याकाण्ड के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत दिवस युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों हत्यारोपी सगे भाई हैं। जबकि तीसरा अभी फरार है। पुलिस के अनुसार 1 सितम्बर को रम्पुरा निवासी सुखपाल, सुखनंदन व हरदेव पुत्रगण रामधुन ने प्रेमशंकर की हत्या कर दी थी। इस मामल में उसके भाई रिंकू ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी सुखपाल और सुखनंदन को एफएसएल रोड 25 एकड़ से गिरफ्तार कर लिया और दोनों की निशानदेई पर उनके घर से हत्या में प्रयुक्त खून लगा हुआ पाटल और रॉडनुमा खून लगी केबल भी बरामद कर ली। पुलिस टीम मे कोतवाल कैलाश भट्ट, उपनिरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, सतीश चन्द्र कापड़ी, ललित मोहन रावत, चन्द्रशेखर टाकुली, कां- विमल टम्टा, विजय कार्की, हेमंत गिरी, हरी किशन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *