Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर,(उद संवाददाता)। विगत रात्रि कार्य समाप्त कर घर लौट रहे मजदूर से दो लोगों ने तमंचे की बट से हमला कर उसके पास से हजारों की नकदी लूट ली और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी फुरकान ने बताया कि गत 1 सितम्बर की रात्रि वह मजदूरी कर वापस लौट रहा था।मैरिज हाल के पास दो लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचे की बट से हमला कर उसके पास रखे 4हजार रूपए लूट लिये। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। घटना के पश्चात डर के चलते उसने किसी से जिक्र नहीं किया। प्रातः परिजनों ने चोट के बारे में पूछा तो उसने विस्तार से घटना की जानकारी दी। आज फुरकान ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *