Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद कर मेडिकल स्टोर सीज

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद कर मेडिकल स्टोर सीज कर दिया और वहां कार्यरत एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। एसओजी कार्यालय में तैनात एसआई राजेश पांडे ने टीम के साथ प्रीत विहार स्थित हिमालयन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा जहां लगभग 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन और निडिल बरामद कीं। मौके पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर में कार्यरत कैमरी निवासी सोनू गंगवार पुत्र धर्मवीर गंगवार को हिरासत में ले लिया जबकि मेडिकल स्टोर स्वामी सूरज गंगवार फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल स्टोर सीज कर दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *