Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में 14 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर कटोराताल चैकी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक महिला को दबोचकर उसके कब्जे से लगभग एक लाख की स्मैक बरामद की। पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जानकारी मिली है कि कटोरा ताल चैकी इंचार्ज दिनेश बल्लभ, एसआई गणेश पांडे के साथ चैकी में मौजूद थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने मौला अली खान में घेराबंदी कर शंभू पत्नी हनीफ खान को हिरासत में ले लिया। तलाशी में गिरफ्तार महिला के कब्जे से पुलिस को 14 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद स्मेक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति से इसमें खरीद कर यहां बेचती है। फिलहाल पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला का चालान कर उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *