February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमरे में वृद्धा का शव मिलने से सनसनी

रूद्रपुर। आज प्रातः ट्रांजिट कैंप थाने के समीप कमरे में अकेले रह रही वृद्धा का शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कमरे की तलाशी ली। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप थाने के समीप स्थित भवन से तीखी दुर्गध आने पर आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया तो भीतर करीब 60 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा हुआ था। जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से वृद्धा की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे पहचान नहीं पाया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि वृद्धा के परिजन कभी कभार यहां आते थे। मृतका का एक पुत्र व पुत्री सरकारी विभाग में कार्यरत है जबकि एक अन्य पुत्र भी बाहर रहता है। यहां वृद्धा पिछले कई वर्षों से अकेले रहती दिखाई दे रही थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *