Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस से शिकायत करने पर पति ने दिया तलाक

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने उस दम्पत्ति को काउंसलिंग के लिए बुलाया तो महिला के पति ने वहीं पर उसे तीन बार तलाक कह दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की। एसएसपी के आदेश के बावजूद भी काशीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। मोहल्ला गड्ढा कालोनी काशीपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह कटोराताल नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति से दस वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे जिसकी शिकायत उसने पुलिससे की तो यह मामला महिला हेल्प लाइन काशीपुर में चला गया जहां काउंसलिंग के लिए उसे और उसके पति को बुलाया गया लेकिन उसके पति ने काउंसलिंग के दौरान हीं उसे तीन बार तलाक कह दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं। मामले की शिकायत काशीपुर पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगायी जिस पर एसएसपी ने काशीपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये थे लेकिन काशीपुर पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *