February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सरेंडर कर सकता है तीरथपाल

रूद्रपुर। एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले में फरार चल रहेनिलिंबत एसडीएम तीरथपाल सिंह की जल्द गिरफ्रतारी की जायेगी। एसएसपी डा- सदानंद दाते ने बताया कि एनएच 74 मामले की लम्बी जांच एसआईटी टीम ने की थी। अब इस मामले की जांच देहरादून से आयी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अपने हाथों में ले ली है। ईडी के भूमि घोटाले मामले की जांच हाथ में लेते ही कई किसानों ने ईडी अधिकारियों से सम्पर्क साध लिया है और वह भूमि मुआवजा घोटाले का लिया गया पैसा जमा करने को तैयार हैं। ऐसे कई किसानों से ईडी ने पूछताछ की है। वहीं इस भूमि मुआवजा घोटाले के मामले में निलम्बित एसडीएम तीरथपाल सिंह अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एसएसपी ने बताया कि यदि उन्होंने जल्द सरेंडर नहीं किया तो देहरादून में दबिश देकर उनको गिरफ्रतार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *