February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पहाड़गंज में मांस मिलने की घटना से हड़कम्प

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मोहल्ला पहाड़गंज में प्रतिबंधित मांस मिलने की घटना से हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलने पर तमाम लोग वहां एकत्र हो गये और उनमें आक्रोश छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तथा आक्रोशित लोगों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः मोहल्ला पहाड़गंज में सड़क पर प्रतिबंधित मांस के कुछ टुकड़े मिले। जिसकी भनक लगने पर तमाम लोगों का वहां जमावड़ा लग गया और उनमें आक्रोश छा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे और सीसी टीवी कैमरे खंगाले जहां पाया गया कि संभवतः एक जानवर ने यह मांस के टुकड़े खाने के पश्चात यहां उगल दिये हैं जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को भी शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *