Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत

काशीपुर। बीमार बहनोई की ऽैर-ऽबर लेने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे एक युवक को देर रात अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के करीब लावारिस हालत में ऽड़े डंपर को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक धारक नगला भोजपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 30वर्षीय श्याम सिंह पुत्र पूरन सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी को लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके चार पुत्रियां हैं। पिछले कुछ दिनों से भट्टðा कॉलोनी कुंडेश्वरी निवासी उसके बहनोई की तबीयत ऽराब है। इसी को लेकर वह गत दिवस सबसे छोटी पुत्री तथा पत्नी के साथ बाइक से यहां बहनोई के घर आया। जब रात्रि को ऽाना ऽाने के बाद उसका भाई श्याम सिंह अपनी पत्नी तथा बच्ची को यही छोड़कर वापस घर के लिए निकला लगभग 1 घंटे के बाद उसकी बहन के मोबाइल पर सूचना मिली कि उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलनेपर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद डम्पर चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *