February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेम प्रसंग में युवक ने पंखे से लटक दी जान

दिनेशपुर। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी जान दे दी। उसकी लाश घ्ज्ञर में लगे पंखे से लटकती पायी गयी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट और एक लड़की का फोटो बरामद किया गया जिससे अनुमान लगाया गया कि संभवतः युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक अपने बड़े भाई के साथ यहां रहता था और दोनों भाई सिडकुल में नौकरी करते थे। फिलहाल पुलिस हर पहलू की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक 25वर्षीय अजयशुक्ला अपने छोटे भाई तेईस वर्षीय अमित शुक्ला के साथ वार्ड 1 में किसी के यहां किराये के मकान में रहता था। यह दोनों भाई पिछले दो वर्षों से यहां रहते थे और सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे। इस दौरान अजय ने समीपवर्ती ग्राम मोहनपुर की किसी लड़की से शादी कर ली और उसका एक बच्चा भी है। आज प्रातः अजय सिडकुल काम पर चला गया। घर पर उसका भाई अमित अकेला था जिसने पंखे से लटककर फांसी के फंदे से अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, एसआई सुरभि बोड़ाई घटनास्थल पर पहुंचे और जब मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट और एक किसी लड़की का फोटो बरामद किया गया। प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *