February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशा रोकने को लेकर वनभूलपुरा में गोष्ठी

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में नशा रोकने को लेकर वनभूलपुरा पुलिस द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन राजकीय इंटर कालेज वनभूलपुरा में किया गया। इस अवसर पर एसआई मनोज यादव ने स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रें से नशा न करने और अपने परिवार का सपना पूरा करने का आह्वान किया। मनोज यादव ने कहा कि नशे के कारण अनेकों घटनाएं घट रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए सभी बच्चे नशे से दूर रहें। पूर्व सभासद शकील सलमानी ने कहा कि स्कूली बच्चे नशे से दूर रहें। और पढ़ लिखकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाते हुए अपने माता-पिता का सपना पूरा करें। गोष्ठी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविशंकर पांडे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वकील अहमद, अब्दुल हसन रिजवी, परम सिंह, अलका चंदा आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *