Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

मेडिकल स्टोरों पर छापे
हल्द्वानी,5जुलाई। मेडिकल स्टोरों पर नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना के बाद हरकत में आये ड्रग विभाग और पुलिस की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे जिससे वहां मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कम्प मच गया। समाचारलिखे जाने तक छापेमारी कार्रवाई जारी थी। ड्रग कंट्रोलर हेमंत नेगी, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी और एसओ बनभूलपुरा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में रॉयल मेडिकल स्टोर, किंग मेडिकल स्टोर, ओके मेडिकल स्टोर समेत पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा जिससे वहां हड़कम्प मच गया। ड्रग विभाग की टीम ने वहां रखी दवाओं की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बेचने की सूचना मिली थी वहीं कुछ मरीजों को चिकित्सकों के पर्चे के बिना भी दवाएं बेचने की जानकारी मिली थी। ऐसे में कोई भी मेडिकल स्टोर स्वामी बिना चिकित्सक के पर्चे के दवा नहीं बेच सकता। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक छापेमारी कार्रवाई जारी थी जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *