February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फरार चोर लाखों के माल समेत पकड़ा

रूद्रपुर। बीते दिनों गल्ला मंडी में कन्हैया खंडेलवाल की दुकान से हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना के पश्चात फरार हुए एक चोर को लाखों के माल समेत गिरफ्रतार कर लिया। गौरतलब है कि पुलिस पूर्व में घटना में शामिल एक चोर को गिरफ्रतार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों गलला मंडी निवासी कनहैया खंडेलवाल के आवास के दो मंजिल से अज्ञात चोरों ने गत 25 जून को लाखों रूपये कीमत की टोटियां व अन्य सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने घटना की रपट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गत 29 जून को सुभाष कालोनी से गांधी कालोनी निवासी एक चोर को चोरी के माल समेत गिरफ्रतार किया था जबकि उसका साथी शीशगढ़ बरेली निवासी शफीक पुत्र वकील फरार हो गया। गत रात्रि मुखबिर से सूचना मिलने पर एसआई सहदुल बहार, का-विजय कुमार व कैलाश जोशी ने सुभाष कालोनी में औचक दबिश देकर शफीक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से चोरी का करीब दो लाख रूपये कीमत का माल भी बरामद किया। पुलिस का कहना है कि शफीक कबाड़ का कारोबार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *