February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेट्रोपोलिस का गेट तोड़े जाने पर लोगों ने काटा हंगामा, धक्कामुक्की

रूद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित पॉश कालोनी मेट्रोपोलिस का गेट और सिक्योरिटी रूम तोड़े जाने पर कालोनीवासियों ने जमकर हंगामा काटा। लोगों का कहना था कि पूर्व में भी सुपरटेक कालोनीवासियों के इस्तेमाल की सम्पत्ति को बेच चुका है और अब गेट की जगह को बेचा जा रहा है। नैनीताल रोड स्थित रेडीशन होटल के साथ से मेट्रोपोलिस कालोनी में जाने के लिये गेट नम्बर-1 है और उसके साथ ही लगता हुआ सिक्योरिटी रूम है। कालोनीवासियों का कहना है कि कम्पनी प्रबन्धन ने उत्तफ़ जगह को किसी को बेच दिया गया है। उसके द्वारा वहां तोड़-फोड़ करते हुये वहां कब्जा किये जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना जब कुछ कालोनीवासियों को लगी तो वह गेट पर पहुंच गये लेकिन वहां मौजूद कम्पनी के प्रबन्धन ने उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर काफी लोग वहां एकत्र हो गये और तोड़-फोड़ करने वाली टीम को वहां से भगा दिया। सूत्रें का कहना है कि उत्तफ़ जगह कम्पनी द्वारा किसी को बेच दिया है। उसके द्वारा कब्जे किये जाने की नीयत से वहां तोड़-फोड़ की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *