February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शासन-प्रशासन व एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन

????????????????????????????????????

गदरपुर। रुद्रपुर मार्ग पर गुरुद्वारा मार्केट से लेकर दिनेशपुर मोड़ तक मार्ग पर बने गहरे गड्डों से हो रही परेशानी के मद्देनजर क्षेत्रीय जनता द्वारा शासन-प्रशासन एवं एनएचएआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा समाजसेवी चरणजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि बारिश से पहले मार्ग पर बने गहरे गड्डों से होकर आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा पानी से भरे गड्डों में मिट्टी और पत्थर भर दिया जिससे अब मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो कर रह गया है। गड्डों में डाली गई मिटटी- पत्थर के कीचड में तब्दील होने के कारण वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। रोषित क्षेत्रवासियों में एक स्वर में गुरुद्वारा मार्केट से लेकर दिनेशपुर मोड़ तक मार्ग के निर्माण की मांग दोहराई है। इस दौरान चरणजीत सिंह, दीपक कश्यप, मोहित सिंह, करण कुमार, हरजिंदर सिंह, रोहित कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुनील कुमार, प्रिंस राजपूत, अजय नैनवाल, संजय कुमार, विधान राय, संदीप कुमार, तौफीक अहमद एवं हरि ओम आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *