February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक हजार रूपये के लिए दोस्त ने ही की थी महेन्द्र की हत्या

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। लोहे की रॉड से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेई पर आला ए कत्ल भी बरामद कर लिया है। गत 23जून को आजादनगर श्मशान घाट वार्ड 7 ट्रांजिट कैंप व मूल ग्राम कलियां टांडा थाना आंवला बरेली निवासी रेनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पड़ोसी महेश पाल ने एक हजार रूप्ए निकाल लेने के विवाद को लेकर उसके पति महेंद्र प्रजापति पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसकी मौत हो गयी थी जिसको लेकर एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी थी। एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि पुलिस ने फरार चल रहे ग्वारी पचपेड़ा थाना बहेड़ी बरेली व हाल शिवनगर ट्रांजिट कैंप निनवासी महेश पाल पुत्र जानकी प्रसाद को शिवनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चकोर आला ए कत्ल लोहे का राड भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक हजार रूपये के लेन देन को लेकर झगड़ा होने के कारण उसने महेंद्र प्रजापति के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया था। पुलिस टीम में प्रभारी थानाअध्यक्ष दिनेश सिंह, कां- प्रदीप नेगी, नीरज शुक्ला, संतोष, किरन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *