February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गड्ढे में मिला युवक का शव,क्षेत्र में सनसनी

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पोल शिफ्रिटंग से लेकर नाला निर्माण का काम जारी है। गत सायं स्थानीय लोगों ने कपिलाज रेस्टोरेंट के पास गडढे में एक युवक का शव मिलेने पर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद उसकी शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने हाथ पर गुदा नाम और युवक की फोटो सोशल मीडिया में डाली तो गोरापड़ाव में ठेला लगाने वाले सूरज कश्यप ने उसकी पहचान कर ली। सूरज ने पुलिस को बताया कि मृतक चमन पड़िया, थाना किला जिला बरेली निवासी 35वर्षीय अशोक पुत्र रामसिंह है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मुखानी एसओ नंदन सिंह रावत  ने बताया कि मृतक सहालग सीजन में मजदूरी करता था। सोमवार की रात्रि गोरापड़ाव में शराब पीने के बाद अशोक टैंपो में बैठकर हल्द्वानी को निकला था। उसने सूरज को बताया कि वह किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा है। संभावना है कि नशे में होने के कारण वह गहरे गडढे में गिरने के बाद निकल न हीं सका होगा। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया साथ ही परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *