Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आखिर पुलिस के पास क्यों नही पहुंची रेप की तहरीर

रूद्रपुर। सोशल मीडिया पर दो प्रतिष्ठित व्यवसायियों पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती ने काशीपुर और रूद्रपुर कोतवाली दोनों में से कही भी इस मामले की कोई तहरीर नही दी गई है। कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रेप की घटना 1 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इस सम्बंध में काशीपुर के कोतवाल संजय कुमार और रूद्रपुर के कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट से जानकारी ली गई तो उन्होंने ऐसी कोई भी तहरीर मिलने से इंकार किया है। युवती सोशल मीडिया पर चाचा-भतीजे पर रेप का आरोप लगाते हुये न्याय की गुहार लगा रही है। यदि उसके साथ ऐसी कोई घटना घटित हुई है तो उसे पुलिस को इस मामले की तहरीर सौंपनी चाहिये ताकि पुलिस मामले का संज्ञान ले और आवश्यक कार्रवाई शुरू करे। उक्त वीडियों के सहारे उसके चाचा ने उसके साथ रेप किया। जबकि वायरल हो रही फोटो में उक्त युवती उक्त व्यवसायी चाचा के साथ अपनी मर्जी से सेल्फी खिचवाते हुये दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *