Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्नी और दो बच्चों को पीटकर घर से निकाला

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। पति व तीन पुत्रें पर मारपीट करने व मकान पर कब्जा करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए एक महिला अपने दो घायल बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। इस्लामनगर खटीमा से आयी महिला ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पति ने अन्य महिला से विवाह कर लिया है। जबकि उसके 11 बच्चे हैं जिनमें चार का विवाह हो चुका है। महिला का कहना है कि वर्तमान में वह अपने पुत्र वहीद, दिव्यांग शहीद, वकील अहमद व तीन पुत्रियों नाजमा, नगमा व काजमा जो अविवाहित हैं के साथ रहती है। उसका आरोप है कि उसका पति व तीन पुत्र आये दिन उससे मारपीट करते हैं और मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। 15 जून को पति व तीन पुत्र लाठी डंडो व हथियारों से लैस होकर घर के भीतर आ घुसे तथा उसके सहित पुत्र वहीद व पुत्रियों को बेरहमी से पीटा। जिससे सभी को गम्भीर चोटें आ गयी। सभी को घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *