Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के सोमवार सुबह से ही मुठभेड़ चालू है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि अनंतनाग जिले में आतंकी छिपे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का घेराव कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंक वादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के अचबल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि आिखरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *