Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक को दबोच कर उसके कब्जे से एसी बरामद किया है। जरूरी पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। ज्ञातव्य है कि मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजीडेंसी निवासी प्रवीण सेठी पुत्र वेदप्रकाश ने पुलिस का नेहा गैस एजेंसी के पीछे वाली गली, आर्यनगर में मकान है। मकान में कोई भी नहीं रहता है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 10 जून को जब वह मकान की देखरेख करने के लिए वहां पहुंचा तो चोरों ने घर का ताला टूटा हुआ था और एसी व अन्य सामान चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस गुरुवार रात अज्ञात के िखलाफ केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महेशपुरा स्थित कब्रिस्तान के पास से शक के आधार पर एक युवक को चोरी की ऐसी समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मारुफ पुत्र अय्यूब निवासी मोहल्ला अल्लीखां बताया। पुलिस ने आरोपित के िखलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *