Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैम्पो में पकड़ा दो कुंतल संदिग्ध मांस

लालपुर(उद संवाददाता)। संदिग्ध मांस की तस्करी रूक नहीं रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने बड़ी मात्रा में छोटा हाथी वाहन से मांस बरामद किया था। आज पुनः पुलिस ने एक वाहन से दो कुन्तल मांस बरामद किया है। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने मांस का सेम्पल भरा और नगर निगम की टीम ने वाहन चालक पर हजारों रूपये जुर्माना ठोंका। जानकारी के मुताबिक एसआई जगतसिंह शाही, कां- राजकुमार, नरेश कुमार और कृष्ण कुमार ने किच्छा से रूद्रपुर आ रहे टेम्पो संख्या यूके 06 टीए 3864 को रोका और तलाशी लेने पर उसमें दो कुंतल संदिग्ध मांस बरामद किया गया। पता चला कि यह मांस इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति ने भेजा था। चिकित्सकों ने मांस का सैंम्पल भर उसे नष्ट कर दिया और नगर पालिका की टीम ने साढ़े सात हजार रूपये का जुर्माना ठोंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *